पाली जिले में एक मंदिर के बाहर 10 फीट लंबे नाग- नागिन के जोड़े को देखकर श्रद्धालु हैरत में पड़ गए। करीब एक घंटे तक जोड़ा मंदिर के बाहर दिखाई दिया। दरअसल, जिले के ठाकुरला-रनिया बेरा के पास स्थित मामाजी मंदिर है। वहां शनिवार सुबह दर्शन के लिए गए श्रद्धालु ने मंदिर के पास 10 फीट लंबे नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां करते देखा तो मोबाइल से कैमरे में कैद किया। ठाकुरला गांव के रहने वाले ओमप्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नाग-नागिन का यह जोड़ा करीब 10 फीट लंबा था। मंदिर के आस-पास पहले भी यह जोड़ा नजर आ चुका है। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास में ही एक कुआं है, जहां इसे पहले भी कई बार देखा जा चुका है। हालांकि अभी तक इस जोड़े ने किसी को काटा नहीं है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे मंदिर दर्शन के लिए गए श्रद्धालु बंशीलाल, हरीसिंह, अर्जुनसिंह, भावेश, धनसिंह ने भी नाग- नागिन को मोबाइल में रिकॉर्ड किया।