नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान- अर्नब तूफान का असर, 5 जिलों में बारिश बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से जयपुर, धौलपुर, दौसा, टोंक और अलवर में बारिश हुई। बरसात के कारण तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें 2. जैसलमेर में खेत में गिरे बम में धमाका जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के नहरी बेल्ट में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे खेत में बम गिरने से ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। खेत में करीब 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बम के टुकड़े पास ही खड़े ट्रैक्टर पर भी लगे। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर के सिविल लाइंस में भाजपा विधायक के घर चोरी जयपुर के सिविल लाइंस एरिया में चोर ने बीजेपी MLA और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर को निशाना बनाया। बदमाश बुधवार रात करीब 2:15 बजे किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा था। वह करीब एक घंटे अंदर रहा। दावा है कि बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपए और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया। पूरी खबर पढ़ें 4. राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ाने की तैयारी केंद्र के बाद अब राजस्थान सरकार भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) तीन फीसदी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अभी राजस्थान में कर्मचारी और पेंशनर्स को 60 फीसदी डीए मिल रहा है। इसके साथ ही सरकार कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा भी करने वाली है। पूरी खबर पढ़ें 5. RAC जवान ने फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर में RAC जवान ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला बीछवाल थाना इलाके के RAC की थर्ड बटालियन क्वार्टर्स का गुरुवार सुबह 11:30 बजे का है। सुसाइड नोट के अनुसार वह डिप्रेशन और मानसिक रूप से परेशान था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. वोटिंग करवा रहे BLO को आया हार्ट अटैक, मौत झुंझुनूं में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में वोटिंग करवा रहे BLO की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोलिंग बूथ पर उन्हें अचानक घबराहट हुई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. 10 हजार रुपए सैलरी, अकाउंट में आए 1 लाख करोड़ सीकर में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले समीर खान के बैंक अकाउंट में एक लाख करोड़ जमा हुए हैं। उसने बताया कि उसकी सैलरी मात्र 10 हजार रुपए है। इतना बड़ा अमाउंट ट्रांसफर होने से वह हैरान है। पूरी खबर पढ़ें 8. IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया पिछले ढाई साल में एक कंपनी से 40 कॉटेज, विला खरीदने के मामले में विवादों में आए IAS शिखर अग्रवाल को सरकार ने एपीओ कर दिया। दैनिक भास्कर ने 27 अक्टूबर शिखर, उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर के एक ही कंपनी से 40 कॉटेज-विला खरीदने का खुलासा किया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. जयपुर- SMS हॉस्पिटल में मरीज के टेस्टिकल्स से निकाली सबसे बड़ी गांठ! जयपुर के SMS हॉस्पिटल में 62 साल के मरीज के टेस्टिकल्स से करीब 153x140x80MM साइज की गांठ निकाली गई। डॉक्टर्स का दावा है कि टेस्टिकल्स से पहली बार इतनी बड़ी एपिडिडिमल सिस्ट निकालने की सर्जरी हुई है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉड्‌र्स में दर्ज करवाने के लिए भी भिजवाया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. 3626 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का चुनाव राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 3626 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का चुनाव होगा। देर रात तक रिजल्ट आएंगे।