नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर मेट्रो से जुड़ी है। केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दे दी है। 41 किमी लंबे प्रोजेक्ट की कुल लागत 13,037.66 करोड़ रुपए है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर मेट्रो फेज-2 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राजस्थान से जुड़े 2 अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी है। इसके तहत 41 किमी लंबा उत्तर से दक्षिण तक मेट्रो कॉरिडोर बनेगा। रिफाइनरी की प्रोजेक्ट कोस्ट को बढ़ाने की भी मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़ें 2. प्रेस करने वाले के नाम पर करोड़ों के डायमंड खरीदे-बेचे
अजमेर में सड़क किनारे प्रेस करने वाले से इनकम टैक्स ने 598 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन का हिसाब मांगा है। नोटिस मिलने के बाद से प्रेस वाला डरा हुआ है। उसके वकील का दावा है कि पीड़ित के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। आरोप पाली के एक हीरा कारोबारी पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के लिए रिफाइनरी के अलग मायने हैं। प्रोजेक्ट से बाड़मेर-जैसलमेर में इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित होगा। पूरी खबर पढ़ें 4. हेडमास्टर को प्राइवेट स्कूल बस ने टक्कर मारी, मौत
करौली में प्राइवेट स्कूल बस पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर बाइक सवार हेडमास्टर को टक्कर मारकर पलट गई। गंभीर चोट लगने के कारण हेडमास्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूल से करीब एक किलोमीटर पहले हादसा हुआ। बाइक के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़ें 5. वसुंधरा के सामने जमीन पर बैठीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मंच पर बैठे पुरुषों को उठाकर महिलाओं को बैठाया। इस दौरान मंच पर जगह नहीं मिलने से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नाराज हो गईं और कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठ गईं। समझाने पर भी नहीं मानीं तो राजे ने कहा- अब एक और शब्द नहीं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बिजनेसमैन का 13 साल का बेटा बनेगा जैन संत
पाली जिले के रहने वाले टेक्सटाइल बिजनेसमैन का 13 साल का बेटा आगम जैन संत बनेगा। महज 7 साल की उम्र में सांसारिक सुख त्यागने का फैसला करने वाला यह किशोर अब 23 अप्रैल को गुजरात के पालीताणा में जैन दीक्षा ग्रहण करेगा। पूरी खबर पढ़ें 7. बोलेरो कैंपर से बाइक को घसीटते हुए ले गया ड्राइवर
झुंझुनूं के चिड़ावा में पिलानी रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे दूर जा गिरे। टक्कर के बाद भी कैंपर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को दूर तक घिसटते हुए ले गया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें 8. रेस्टोरेंट में खाने में निकला कीड़ा
अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में कीड़ा निकलने से विवाद हो गया। इन्फ्लुएंसर अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट गए थे। इस दौरान वेज बिरयानी में कीड़ा निकलने पर रेस्टोरेंट में बहस हो गई। हालांकि, रेस्टोरेंट ने दावा किया कि यह एक खास तरह की इलायची है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. जहां चोरी करता वहां दो-तीन घंटे रुक खाना खाता
जैसलमेर पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जो चोरी करने से पहले मकान में दो से तीन घंटे रुकता और खाना खाता। इसने AEN के घर में चोरी करने के बाद लिखा था- घर में दारू रखते हो तो साथ में आलू चिप्स भी रखा करो। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. हाथी गांव में ढाई फीट ऊंचा केक काटेंगे 3 एलीफेंट
जयपुर के हाथी गांव में 9 अप्रैल को 3 हाथी ढाई फीट ऊंचा केक काटेंगे। साथ ही हाथियों के लिए 3 हजार किलो फलों का बुफे भी सजाया जाएगा। इसमें हाथियों को केले, सेव, तरबूज, गन्ना, गुड़, पपीता और हरा चारा सहित कई पौष्टिक खाद्य सामग्रियां परोसी जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें