नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं से है। यहां पिलानी में पति ने पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
पीएम नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जयपुर में भाजपा ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ऑफिस का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान बीजेपी नेताओं-पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पूरी खबर पढ़ें 2. बिना सूचना SMS हॉस्पिटल रेफर नहीं कर सकेंगे गंभीर मरीज
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में अटैच अस्पतालों से बिना सूचना दिए गंभीर मरीजों को रेफर नहीं किया जा सकेगा। SMS मेडिकल कॉलेज प्रशासन नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। नई SOP के तहत इमरजेंसी में बिना सूचना दिए मरीज को रेफर किया तो संबंधित यूनिट हेड और डॉक्टर पर कार्रवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 3. दिवाली से पहले 3.45 लाख के नकली नोट पकड़े
जयपुर में दिवाली पर खपाने के लिए लाए गए 3.45 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े गए हैं। आरोपी 500-500 के 690 नोट दिल्ली से लाया था। त्योहारी सीजन में बाजारों में चलाने की फिराक में था। सूचना पर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने भट्टा बस्ती से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 4. पत्नी के साथ सो रहे युवक की चाकू मारकर हत्या
झुंझुनूं के पिलानी में पति ने पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक महिला पार्टनर के साथ सो रहा था। इस दौरान महिला का पति घर में घुसा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर होने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर CMHO का चैंबर कुर्क
पाली में सोमवार को CMHO के चैंबर को कोर्ट के आदेश पर कुर्क कर दिया गया। ताला लगाकर चाबी डिक्रीदार को सौंप दी गई। कॉमर्शियल कोर्ट ने मेकोन फार्मा के बकाया 22.9 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. पाकिस्तान में 2 लाख का था इनामी, अब भारत में सरपंच
1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना का साथ देने वाले पदमसिंह सोढ़ा बाड़मेर के छाछरो गांव के सरपंच चुने गए हैं। पदम सिंह को 950 वोट मिले, जबकि नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को 612 वोट मिले। पाकिस्तान ने पदमसिंह और उनके भाई लक्ष्मणसिंह पर जासूसी के आरोप लगाए थे और 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पूरी खबर पढ़ें 7. एक दिन में 2 कोचिंग स्टूडेंट की मौत
कोटा में 1 दिन में 2 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई। जवाहर नगर थाना इलाके में JEE की तैयारी कर रहा स्टूडेंट पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला। वहीं कुन्हाड़ी थाना इलाके में NEET की तैयारी कर रहा छात्र हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश मिला। उसे हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. बेकाबू ट्रैक्टर पटरी पर आया, ट्रेन से टकराया
बालोतरा जिले में समदड़ी और अजीत रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक्टर बेकाबू होकर पटरी पर आ गया और चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर कई हिस्सों में बिखर गया। करीब 30 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। ट्रैक्टर के टुकड़े हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. ड्रोन से बनाई सुनहरे हिरण की आकृति बनी आकर्षण
उदयपुर में फतहसागर झील के ऊपर भव्य और अनोखा ड्रोन शो हुआ। रंग-बिरंगे ड्रोन्स ने आसमान में एक साथ उड़ान भरी और देखते ही देखते इंद्रिया की पहचान बन चुकी 'गोल्डन गजेल' (सुनहरे हिरण) की विशाल आकृति हवा में उभरी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. पहली बार अंगारों पर नृत्य करेंगे लोक कलाकार
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले 29वें लोकरंग समारोह में राजस्थान की लोक संस्कृति और शौर्य की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। पहली बार लोक कलाकार अंगारों पर नृत्य करते नजर आएंगे।