नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं जिले से है। यहां PWD विभाग में UDC के पद पर तैनात बेटे ने अपनी मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. एंट्री के 7 दिन बाद पूरे राजस्थान में छाया मानसून राजस्थान में 2 जुलाई को एंट्री करने वाले मानसून ने गुरुवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। सबसे आखिर में मानसून बीकानेर और श्रीगंगानगर में पहुंचा। धौलपुर के मनियां इलाके में बारिश से 2 मंजिला मकान ढह गया। 6 लोग मलबे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने निकाला। पूरी खबर पढ़ें 2. टीचर फाइल में छिपाकर ले गया था LDC का पेपर जैसलमेर में LDC (ग्रेड सेकेंड) भर्ती परीक्षा में नकल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला अभ्यर्थी को टीचर ने नकल कराई, जो CCTV में कैद हो गया। टीचर फाइल में पेपर छिपाकर बाहर ले गया था। इस दौरान दूसरे अभ्यर्थियों ने आपत्ति की तो कहा- तुम्हें भी बता देंगे, शोर मत करो। पूरी खबर पढ़ें 3. PWD कर्मचारी ने मां को मार डाला, चाकू से किए वार झुंझुनूं के नवलगढ़ थाना इलाके में PWD विभाग में UDC के पद पर तैनात बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पूरे कमरे में खून फैल गया। वारदात के बाद बेटे ने खुद अपनी बहन और जीजा को फोन कर कहा- मैंने मां को मार डाला है। पूरी खबर पढ़ें 4. सोशल मीडिया पोस्ट से गर्माया माहौल, इंटरनेट सेवा बंद करौली जिले में पांचना बांध के पानी को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद माहौल गर्मा गया। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार रात 12 बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी। इसके अलावा सवाई माधोपुर जिले की 3 तहसीलों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 5. बेटे ने डंडों से पीट-पीटकर पिता को मार डाला बाड़मेर में सियोलो की ढाणी में बेटे ने अपने ससुर-साले के साथ मिलकर पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने अपने हिस्से की जमीन बेची थी, जिसके रुपए बेटा मांग रहा था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. कोबरा ने डसा, डिब्बे में डालकर अस्पताल पहुंचा युवक पाली में युवक को कोबरा ने अंगुली पर डस लिया। उसने सांप को डिब्बे में बंद किया और अस्पताल लेकर पहुंच गया। कोबरा डिब्बे में फुफकार रहा था, जिसे देख लोग घबरा गए। युवक ने डॉक्टर से कहा- 12 सालों से सांप पकड़ रहा हूं। पहली बार काटा है, मेरा इलाज करो। पूरी खबर पढ़ें 7. अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, जेसीबी पर चढ़ा युवक जोधपुर में भदवासिया मंडी इलाके में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो हंगामा हो गया। एक होटल मालिक ने खुद पर ऑयल छिड़क लिया और हाथ से कांच का गेट तोड़ दिया। एक युवक की चाय की केबिन हटाई तो वह टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगा और जेसीबी पर चढ़ गया। पूरी खबर पढ़ें 8. हिरण का शिकार करते पकड़े गए, मांस बरामद बालोतरा के गिड़ा थाना इलाके में ग्रामीणों ने हिरण का शिकार करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से हिरण का मांस, शिकार में इस्तेमाल कटर, टॉर्च और बाइक बरामद हुई है। ग्रामीणों को देख तीनों शिकारी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने 10 किमी तक पीछा कर पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया झालावाड़ के जनाना अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें 3 बेटियां और 1 बेटा है। डिलीवरी के बाद मां की हालत सामान्य है, जबकि वजन कम होने के कारण चारों बच्चों को NICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. ओबीसी परिवारों का सर्वे करने घर-घर जाएंगे कर्मचारी प्रदेश में पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनावों से पहले ओबीसी परिवारों का सर्वे करने के लिए 10 जुलाई से कर्मचारी घर-घर जाएंगे।