बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अर्नब’ के असर से गुरुवार को जयपुर, धौलपुर, दौसा, टोंक, करौली और अलवर में बारिश हुई। जयपुर, अलवर समेत कई जिलों का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम के इस बदलाव से राज्य में अचानक ठंडक भी बढ़ गई। दिनभर बादल छाने के कारण धूप नहीं निकली। इसके कारण करौली, दौसा, सिरोही, झुंझुनूं, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर समेत 10 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।