अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के साड़ोली गांव में सात बच्चों की मां ने जहर खा जान दे दी। पति बोला कि उसने कभी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया। अब उसके सुसाइड करने के कारण का पता नहीं चला है। पत्नी बीमार भी नहीं थी। मृतक महिला अजमीरा (38) के पति इलियास ने बताया कि उसकी पत्नी के आंखें में कुछ समस्या थी। जिसे एक दिन पहले ही डॉक्टर को दिखा दिया था। कोई ज्यादा परेशानी भी नहीं थी। इसके अलावा पत्नी किसी तरह से बीमारी नहीं थी। अब अचानक उसके जहरीला पदार्थ खाने का कारण का पता नहीं चला है। पति का कहना है कि उसने कभी अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया। वह खुद ड्राइवर है। कुछ दिन पहले ही घर आया था। अब शनिवार शाम को पत्नी ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसके बाद उसे अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक है, वहीं छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति इलियास ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। बगड़ तिराहा थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच की जाएगी। ताकि घटना का पता चल सके।