थानागाजी थाना क्षेत्र के लाहाकाबास गांव में करीब 400 मीटर दूर खेत में 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। जब ग्रामीणों ने शव को देखा, तब आवारा कुत्ते उसे नोच-नोच कर खा रहे थे। कुत्तों ने युवक के चेहरे और हाथ का काफी हिस्सा क्षत-विक्षत कर दिया था। खेत के पास नाले में मिला शव, ग्रामीण रह गए सन्न मृतक की पहचान रोशन बलाई (32) पुत्र राम सहाय के रूप में हुई है, जो लाहाकाबास का निवासी था। रोशन पिछले दो दिन से लापता था। गुरुवार को गांव का ही एक युवक जब खेत की तरफ गया, तो उसने बगल के नाले में हलचल देखी। पास जाकर देखने पर उसके होश उड़ गए। खेत में रोशन का शव पड़ा था और कुत्ते उसे खा रहे थे। ग्रामीण ने लोगों को इकट्ठा किया और थानागाजी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थानागाजी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत हो चुके शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब दो दिन पुराना है। दो दिन तक खेत व नाले में ही पड़ा रहा, जिससे दुर्गंध उठने लगी और कुत्तों ने उसे निशाना बना लिया। गांव के लोगों से पता करने पर मालूम चला कि युवक अत्यधिक नशा करता था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाले में गिर गिरा होगा। उसके बाद बेहोशी या चोट के कारण उठ नहीं पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद से ही लाहाकाबास गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जिस बेरहमी से आवारा कुत्तों ने शव को नोंचा, उसे देखकर हर कोई स्तब्ध है। मृतक रोशन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल (FSL) रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की सही वजह साफ हो सके।