डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू हो गई है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। वहीं, रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह बदलाव भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले मरीजों को दोपहर की तेज गर्मी और लू से बचाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग अधीक्षक और केयर टेकर को निर्देश दिए हैं कि नई व्यवस्था के अनुरूप सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।