श्रीगंगानगर| श्रीकरणपुर निवासी राजपाल 18वीं बार पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। श्रीगंगानगर पहुंचने पर प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची में श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा संस्थान के प्रधान भूपेंद्र कटारिया व अन्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बम बम भोले और बाबा अमरनाथ बर्फानी के जयकारों से गूंज उठा। कटारिया ने बताया कि राजपाल करणपुर से 24 अप्रैल को रवाना हुए और शनिवार को रात्रि विश्राम श्रीगंगानगर के प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची में किया। रविवार सुबह 5 बजे शिवालय में पूजा-अर्चना के बाद वे 5:30 बजे पैदल आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए।