राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों का परिणाम रोचक रहा। यहां वार्ड 38 में कांग्रेस के उमेश खटिक सर्वाधिक 686 मतों से जीते हैं जबकि इनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के मेवालाल रहे जिन्हें 458 मत मिले। इस चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने में भी उमेश खटिक सबसे आगे रहे, उमेश को 1144 मत मिले है। वही वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी रूपा भील को महज 10 वोटों से जीत मिली है। वही सबसे कम मत प्राप्त करने में वार्ड 4 के कांग्रेस प्रत्याशी नारायण लाल रहे जिन्हें महज 147 मत मिलने के बावजूद 63 मत से विजय प्राप्त हुई है। अब देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल