राजसमंद पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को राजसमंद, रेलमगरा, भीम और देवगढ़ पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। जिले की चार पंचायत समितियों में चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को 489 मतदान केंद्रों पर 4 लाख 7 हजार 685 मतदाता वोट डाल सकेंगे। मतदान बैलेट पेपर से होगा। इसके लिए प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कराने के लिए केंद्रों पर बड़ी संख्या में सरपंच पद के दावेदार पहुंचे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। बैलेट पेपर से होगा मतदान जिले की चार पंचायत समितियों में 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। मतदान के बाद मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिन में दूसरी बार वोट डालेंगे मतदाता पंचायतराज चुनाव के तहत मतदाता दो दिन के अंतर में दूसरी बार वोट डालेंगे। 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। अब 30 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बार दाएं हाथ की पहली उंगली पर लगेगी स्याही मतदान के दौरान स्याही लगाने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 28 अक्टूबर को हुए मतदान में बाएं हाथ की पहली उंगली पर स्याही लगाई गई थी। इस बार दाएं हाथ की पहली उंगली पर स्याही लगाई जाएगी।