राजसमंद में कांकरोली थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर में उत्पात मचाने, वहां खड़ी अर्टिगा कार का शीशा तोड़ने और पेट्रोल छिड़कने का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरोज बैरवा की टीम ने यह कार्रवाई की। आपस में झगड़े, फिर कार का शीशा तोड़ा पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर की रात की है। तीन युवक अपाचे बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां आपस में झगड़ने लगे। इसी दौरान उन्होंने पंप परिसर में खड़ी अर्टिगा कार का शीशा तोड़ दिया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। नोजल उठाकर पेट्रोल छिड़कने का प्रयास झगड़े के दौरान एक युवक ने पेट्रोल भरने वाली नोजल उठाकर अपने दो साथियों पर पेट्रोल छिड़कने का प्रयास किया। हालांकि, उस समय पेट्रोल पंप बंद होने के कारण नोजल से पेट्रोल नहीं निकला। इससे बड़ा हादसा टल गया। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नरेश पवार, लोकेश भील और रोहित गमेती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद तीनों ने माफी भी मांगी। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।