राजसमंद में महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत पुलिस ने सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान जिले में अब तक कुल 499 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर फरार अपराधियों और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। कार्रवाई में 283 स्थाई वारंटी, वांछित आरोपी, गिरफ्तारी वारंटियों, इनामी अपराधियों सहित कुल 499 को गिरफ्तार किया गया। टीमों को दिए आवश्यक निर्देश अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय स्तर पर विशेष योजना तैयार कर सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साइबर सेल एवं कार्य प्रणाली शाखा की टीमों ने तकनीकी सहायता उपलब्ध कराते हुए अपराधियों की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। SP ने की कार्रवाई की मॉनिटरिंग SP हेमंत कलाल ने अभियान के दौरान प्रतिदिन कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। साप्ताहिक बैठकों में टीमों से प्रगति रिपोर्ट लेकर आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी और थानाधिकारियों के निर्देशन में गठित टीमों ने लगातार प्रयास कर लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।