गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजसमंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के नेतृत्व में गठित टीमों ने महज 14 दिनों में 114 गुमशुदा व्यक्तियों को खोज निकाला। 10 पुरुष और 103 महिलाएं इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की 15 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करते हुए तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए गुमशुदा लोगों को ट्रैक किया। पुलिस द्वारा दस्तयाब किए गए लोगों में 10 पुरुष, 103 महिलाएं और 1 नाबालिग बालिका शामिल हैं। सालों से बिछड़े लोगों को मिलाया पुलिस ने 8 साल, 7 साल और 6 साल से लापता व्यक्तियों को भी खोजकर उनके परिवारों से मिलाया, जिससे कई परिवारों में खुशी का माहौल है। SP हेमंत कलाल ने बताया कि यह अभियान उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बना, जो लंबे समय से अपने परिजनों की तलाश में थे। उन्होंने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।