16वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता रविवार से चूरू में होगी। इसके लिए राजसमंद जिले की सीनियर महिला हॉकी टीम का चयन हो गया। टीम शनिवार को चूरू के लिए रवाना हुई। जिला हॉकी सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह गौड़ ने कहा कि मेहनत, लगन, टीम भावना से जिले को गौरवान्वित करने की उम्मीद है। टीम में प्राची साहू, नीलम लोहार, तनिष्का कीर, किंजल सालवी, खुशी खटीक, पायल लौहार, विधि जैन, उपासना छापरवाल, अंजली जोशी, अवनी जोशी, नंदनी जाटव, अक्षरा शर्मा, दिव्यासिंह चौधरी, कोमल कुमावत, आशा कुमावत, प्राची जाट शामिल हैं। टीम मैनेजर ललिता साहू हैं। कोच ओम कलोशिया हैं। गोवर्धनलाल पूर्बिया भी टीम के साथ हैं।