राजसमंद जिले के राजनगर थाना इलाके में जनवरी में हुई चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में करीब 4 लाख रुपए कीमत के चांदी के तीन कंदोरे बरामद किए गए हैं। बोरज का खेड़ा निवासी घासीराम भील ने 3 मार्च 2026 को रिपोर्ट देकर बताया था कि 20 जनवरी को दिन में उसके घर में चोरी हुई थी। मामले में जांच के दौरान एक बालक को डिटेन किया गया, जबकि आरोपी रामलाल भील को गिरफ्तार किया गया। 20 जनवरी को हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार बोरज का खेड़ा निवासी घासीराम भील ने 3 मार्च 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 20 जनवरी 2026 को दिन में उसके घर में चोरी हुई थी। बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज मामले में पुलिस ने धारा 331(1) और 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक एवं वृत्ताधिकारी नेत्रपाल सिंह के निर्देशन में राजनगर थाना इंचार्ज अंकुर विजय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एक नाबालिक डिटेन, आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक नाबालिक को डिटेन किया। वहीं आरोपी रामलाल भील को गिरफ्तार किया गया। तीन चांदी के कंदोरे बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपए कीमत के चांदी के तीन कंदोरे बरामद किए। इनमें एक कंदोरा 1 किलो, दूसरा 500 ग्राम और तीसरा 250 ग्राम वजनी बताया गया है। कार्रवाई में पुलिसकर्मी बालूराम, भंवरसिंह, मनोज कुमार, भगवतीलाल, बिजेंद्र कुमार और अमित कुमार शामिल रहे।