बारां| राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बारां एवं आरएसएलडीसी की ओर से विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बारां के प्रशिक्षणार्थियों एवं आरएसएलडीसी के प्रशिक्षण केन्द्रों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उपनिदेशक प्रशिक्षण महेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर स्किल इंडिया क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025-26 में जिले से कशिश चौधरी द्वारा ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया