जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बाबा रामदेव की पावन समाधि के दर्शन कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। इसके साथ ही वे मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर तक पारंपरिक पदयात्रा भी करेंगे, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। दर्शन और पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने का भी विशेष कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है। यह रहेगा प्रस्तावित शेड्यूल