जोधपुर | जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी (ट्रैफिक) पद पर तैनात रमेश शर्मा को डिप्टी एसपी से पदोन्नत कर एडिशनल एसपी बनाया गया है। पदोन्नति संबंधी आदेश वरिष्ठ शासन उप सचिव पुलिस राजेश जैन की ओर से जारी किए गए। शर्मा वर्तमान में जोधपुर में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पदोन्नति के बाद यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने से जुड़े उनके दायित्व महत्वपूर्ण रहेंगे।