रामगंज थाना क्षेत्र के बकरा मंडी इलाके में एक व्यापारी की स्कूटी से 1 लाख 75 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ट्रेनी RPS एवं रामगंज थाना प्रभारी दीपेन्द्र सैनी ने बताया कि अजयनगर निवासी मुकेश शनिवार को बकरा मंडी में गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी पर नोटों से भरा एक थैला लटका रखा था, जिसमें 1 लाख 75 हजार रुपए थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपियों ने स्कूटी पर टंगे थैले से नकदी पार कर दी। कुछ देर बाद जब मुकेश वापस स्कूटी के पास पहुंचे तो थैला खुला देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर थैले से पूरी रकम गायब मिली। घटना की सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस ने उनकी तस्वीरें जारी कर तलाश शुरू कर दी है। वारदात से जुड़ी ये PHOTO'S