करवर| कस्बे के श्रीकेशव रंगमंच पर रविवार को गणेश वंदना के साथ रामलीला शुरू हुई। केशव रामलीला मंडल समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर ने पूजा-अर्चना की। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह और श्रीराम जन्म प्रसंगों का मंचन किया। उधर, आंतरदा के श्रीगोपीनाथजी मंदिर परिसर में भी श्रीरामकला मंडल की ओर से रामलीला शुरू हुई। समिति अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा ने बताया कि यहां भी पहले दिन नारद मोह का मंचन किया गया। दोनों ही जगह स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं।