सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घंटेभर पहले ही वह अहमदाबाद से घर आई थी। पुलिस अब घटना को लेकर जांच कर रही है। सदर थाना एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह सूचना मिली कि रामपुर गांव में रहने वाली एक 18 साल की लड़की ने घर में ही फंदा लगा लिया है। परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची ओर घटना के बारे में जानकारी ली। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुजरात में मजदूरी करती थी। मंगलवार को शाम के समय वही घर आई थी। इसके बाद परिवार के लोग काम में व्यस्त थे। उसी समय बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है, लेकिन परिजनों की ओर से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। ऐसे में अब तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी नहीं हो सकी है।