जालोर के रामसीन में बुधवार को एक खेत की बाड़ में आग लग गई। घटना गंगानगर गोलुआ क्षेत्र में हुई। बाड़ में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। खेत के पास रखा चारा, सूखी लकड़ियां और बाड़ का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार- लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण लक्ष्मणसिंह, श्रवणसिंह, कल्पेशसिंह, मगनलाल, प्रवीणसिंह, मुन्नाभाई खोखर, दीपेश सिंह व मोहनलाल सहित कई लोगों ने पानी का टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया। तेज गर्मी और सूखी बाड़ के कारण आग फैलने लगी तो जेसीबी मंगवाकर जलती बाड़ अलग करवाई गई। समय रहते सतर्कता नहीं बरती जाती तो आग आसपास के खेतों तक पहुंच सकती थी। सूचना पर बिजली विभाग के लाइनमैन निम्बाराम मीणा टीम सहित पहुंचे और सुरक्षा के तौर पर बिजली सप्लाई बंद करवाई। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।