भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा एसटेक ग्रुप और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में पांसल स्थित एस. टेक इंटरनेशनल स्कूल में ‘रंगायन 3–2026’ के तहत रविवार को आयुर्वेद शिविर, मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट, एडवेंचर कैंप होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक पहुंचेंगे। समय प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक व 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थी राइफल शूटिंग, जिप लाइनिंग, आर्चरी, स्विमिंग, आर्ट एंड डांस, गेम्स, अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभा दिखाएंगे। आयुर्वेद शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर परामर्श देंगे। संस्थान प्रबंधन के अनुसार उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, अनुशासन विकसित करना, प्रतिस्पर्धात्मक भावना मजबूत करना, आधुनिक शिक्षा के लिए तैयार करना, कॅरियर के लिए तैयार करना है। मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 50% तक छात्रवृत्ति मिलेगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। संस्थान के अनुसार ‘रंगायन 3-2026’ का अगला चरण रविवार को होगा। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। संपर्क 8386822849, 7877891312।