रानी गांव से बिरामी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी जेईएन जितेंद्र व्यास ने बताया कि इस सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। यह सड़क रानी गांव को मेगा हाईवे से जोड़ेगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी की सिफारिश पर इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। यह सड़क लंबे समय से खराब थी, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। नई सड़क बनने से रानी, बिरामी और आसपास के गांवों के लोगों को सीधा मेगा हाईवे से जुड़ने का फायदा मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने इस काम के लिए विधायक केसाराम चौधरी और राजस्थान सरकार का आभार जताया है।