रणथंभौर टाइगर रिजर्व की कुंडेरा रेंज स्थित बसोंव खुर्द गांव के पास एक कुएं में लेपर्ड का शव पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से कुएं से लेपर्ड के शव को निकाला। जिसके बाद शव कब्जे में कर राजबाग नाका लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड ने लेपर्ड के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके वनाधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत के बाद 36 घंटे शव कुएं में रहा रणथंभौर टाइगर रिजर्व वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल के उप निदेशक डॉ. सीपी मीणा ने बताया कि कुएं में गिरने के कारण लेपर्ड को अंदरूनी चोटे आई है और अंदरूनी रक्तस्राव होने के चलते लेपर्ड की मौत हो गई। लेपर्ड का शव करीब 36 घंटे पुराना बताया जा रहा है। जिसकी स्क्रीन पानी में पड़े रहने की वजह से पूरी तरह गल गई थी। शव में मेगेट्स पड़ गए थे। डॉक्टर्स का कहना है कि मृत लेपर्ड मेल लेपर्ड है जिसकी उम्र करीब 3 साल है । वनाधिकारियों है कि सम्भवतया किसी शिकार का पीछा करने के दौरान ही लेपर्ड कुएं में गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत होने की संभावना जताई जारही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद लेपर्ड के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।