रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर आरबीटी-2407 और टाइग्रेस आरबीटी-2510 एक साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का मूवमेंट झूमर बावड़ी क्षेत्र के आसपास बना हुआ है और सोमवार को फतेह कैफे के पीछे भी दोनों साथ नजर आए। वन विभाग की ओर से रेडियो कॉलर लगे बाघ की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और दोनों के साथ रहने से आगे मैटिंग की संभावना जताई जा रही है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह गतिविधि महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दोनों लगातार साथ नजर आ रहे हैं। बीते दिन फतेह कैफे पीछे दिखे बाघ और बाघिन सोमवार को दोनों बाघ फतेह कैफे के पीछे बैठे हुए दिखाई दिए थे। इससे पहले भी कई बार इनका साथ में मूवमेंट रिकॉर्ड किया गया है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर आरबीटी-2407 और टाइग्रेस आरबीटी-2510 एक साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का मूवमेंट झूमर बावड़ी क्षेत्र के आसपास बना हुआ है और सोमवार को फतेह कैफे के पीछे भी दोनों साथ नजर आए। वन विभाग की ओर से रेडियो कॉलर लगे बाघ की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी बीच अब टाइगर के साथ टाइग्रेस के घूमने की खबरें सामने आई है, जिसके चलते बाघिन आरबीटी-2510 के आगामी समय में मां बनने की संभावनाओं को बल मिला है। टाइगर आरबीटी-2407 रणथंभौर का युवा बाघ है। उसकी उम्र करीब चार साल है और यह टी-93 का बेटा है। वहीं टाइग्रेस आरबीटी-2510 की उम्र करीब 3 साल है और यह सुल्ताना टी-107 की बेटी है।