सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में रेप किया। सीकर आते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। दरअसल 17 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया था कि उनकी 17 साल की बेटी को 11 मार्च की रात युवक बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। पीड़िता को पुलिस ने महाराष्ट्र से दस्तयाब किया। जिसने अपने बयानों में बताया कि आरोपी युवक उसे अपने साथ पहले मध्य प्रदेश लेकर गया। मध्य प्रदेश में उसके साथ रेप किया और इसके बाद महाराष्ट्र में ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी युवक RTO चौराहे के नजदीक आया हुआ है। यहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।