सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में ले जाकर रेप किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक शहर के RTO चौराहे के नजदीक आया हुआ है। पुलिस ने यहां दबिश देकर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी सीकर में मजदूरी करता है। पीड़िता को महाराष्ट्र से किया था डिटेन दरअसल 17 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को 11 मार्च की रात आरोपी युवक बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। पीड़िता को पुलिस ने महाराष्ट्र से डिटेन किया। पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी युवक उसे अपने साथ पहले मध्य प्रदेश लेकर गया। मध्य प्रदेश में उसके साथ रेप किया और इसके बाद महाराष्ट्र में ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।