रतननगर | हनुमान जन्मोत्सव के तहत बुधवार को वीर हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। जन्मोत्सव के तहत गुरुवार को सुबह 10 बजे जोत ली जाएगी व भोग लगाया जाएगा। सुबह 11.15 बजे भजन संध्या होगी, जिसमें कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। दोपहर 3.15 बजे सवामणी का भोग लगाया जाएगा।