चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने पोक्सो के मामले में फरार चल रहे 1 युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार चल रहा था। पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। डीएसपी इंसार अली ने बताया कि रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव की महिला ने मामला दर्ज करवाया था। गांव का एक युवक उसके घर आया। जिसने उसके पति के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि पति बाहर गया हुआ हैं। तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। गेट तोड़कर आरोपी के मकान में घुसे महिला ने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया। घटना के बारे में जब पति को बताया तो पति उस युवक के घर पहुंचा। इसी दौरान उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। वह नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ कि आरोपी उसे उठाकर ले जा सकता है। जब युवक के घर वह लोग पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद था। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गये। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो नाबालिग बेटा वहां मिला। जिसने बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। मामला दर्ज होने के बाद जांच डीएसपी इंसार अली ने की। जिन्होंने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।