चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने रतनगढ़-राजलदेसर सड़क मार्ग पर एक युवक को अवैध देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। मुखबिर ने बताया था कि एक युवक रतनगढ़-राजलदेसर सड़क मार्ग पर कीकर के पेड़ के नीचे मुंह ढके खड़ा है और उसके पास पिस्टल होने की संभावना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान दस्सूसर निवासी 25 वर्षीय नेमीचंद मेघवाल के रूप में बताई। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। पेंट की जेब में मिले 3 जिंदा कारतूस तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्टल और उसकी पेंट की जेब से 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पिस्टल की जांच की तो वह अनलोडेड थी। युवक के पास से मिले हथियार का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके बाद उसे अवैध पाया गया। पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस जब्त कर नेमीचंद मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।