रतनपुरा मांडकला में श्री धरणीधर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्री नागर धाकड़ समाज अखिल नागरचाल 108 गांव का 28वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार रात संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 36 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। आचार्य कृष्ण बिहारी शास्त्री ऊम वाले के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धरणीधर मंदिर परिसर मांडकला से यह यात्रा प्रारंभ हुई, जो रतनपुरा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंची। शोभायात्रा में ड्रोन से पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, हाथी-घोड़े और कच्छी घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा के दौरान लोगों और समाज बंधुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया। महाआरती के बाद सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इसके उपरांत अतिथियों के स्वागत का दौर चला, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने भामाशाहों और विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, सांसद हरीश मीना और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने शिरकत की। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने भगवान धरणीधर के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन हमारी समृद्ध परंपराओं, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी अनेक परिवारों को संबल प्रदान करता है। सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। सांसद हरीश चंद्र मीणा ने कहा समाज को आगे बढाने के लिए शिक्षा जरूरी है शिक्षा से ही समाज आगे बढे़गा। धाकड़ समाज के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धाकड़ समाज एक सभ्य समाज है, जो हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। समारोह को पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया भी संबोधित किया।
ये हुई घोषणा
सांसद हरिश्चंद्र मीना ने ग्राम रतनपुरा में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की की घोषणा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कन्यादान में प्रत्येक जोड़े को 1100 रुपए का नगद लिफाफा व शुभकामनाएं संदेश का लेटर समिति के पदाधिकारीयों को सौपे गए।
सम्मेलन में रहा विशेष आकर्षण
सम्मेलन मे ड्रोन से पुष्प वर्षा, आतिशबाजी इसके बाद स्टेज पर वर-वधुओं को अतिथियों व परिजनों ने आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में भोजन, पानी, लाईट की सम्पूर्ण व्यवस्था रही, जिसके लिए समाजबंधुओं के साथ ही अन्य समाजों के लोगों ने भी अपनी सेवाएं दी। इन्होंने की शिरकत- विवाह सम्मेलन में ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सांसद हरीश चंद्र मीणा, नरेश बंसल आदि ने शिरकत कर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। मंच पर सभी अतिथियों व भामाशाहों का सम्मेलन समिति द्वारा माला, दुपट्टा, साफा बंधवाकर व प्रतिक चिह्न देकर भव्य स्वागत सम्मान किया। विवाह सम्मेलन मे हजारों की संख्या में समाज बन्धु मौजूद रहे।
इन्होंने किया स्वागत समिति अध्यक्ष घासीलाल धाकड़, समाज अध्यक्ष रमेश नागर, धरणीधर सेवा संस्थान अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़, पूर्व प्रधान पदम् नागर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमराज नागर, ऐडवोकेट हंसराज धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, श्योराज़, आशाराम, मुकेश, नीलम धाकड़, प्रकाश चंद धाकड़, रामस्वरूप धाकड़, मिडिया प्रभारी श्योजीलाल धाकड़, मुकेश धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, ज़िला अध्यक्ष शकुंतला धाकड़, नैनवा पालिका अध्यक्ष सरिता नागर, महिला ज़िला अध्यक्ष नूपुर मालव, विनोद धाकड़, कर्मचारी परिषद अध्यक्ष पारसीराम धाकड़, सहित समिति पदाधिकारी व समाज बंधु आदि ने किया|
समिति द्वारा दिए गए उपहार-
सम्मेलन मे प्रत्येक जोडे़ को मंगल सूत्र, पायजेब, कूलर, बैड, आलमारी, बर्तन, श्रंगार ढाणी, कुर्सी के साथ ही समिति की ओर से घर की आवश्यकताओं की पूर्ति के सामान भेंट किए।