भास्कर न्यूज|ब्यावर बिजयनगर क्षेत्र में एक उचित मूल्य (राशन) दुकान पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए राशन डीलर गिरीराज (एफपीएस कोड 1461) का प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्यालय जिला रसद अधिकारी की ओर से यह कार्रवाई प्रवर्तन निरीक्षक, मसूदा की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक ने बताया कि उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री के वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत संबंधित दुकान को अस्थायी रूप से नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार मुकेश प्रजापत (एफपीएस कोड 1424) के साथ अटैच किया गया है। वहीं, कोटा संख्या 1248 के उपभोक्ताओं के लिए वितरण व्यवस्था नजदीकी दुकानदार रमेश चन्द्र (एफपीएस कोड 0998) माध्यम से होगी। जिला रसद अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित वार्डों में पात्र उपभोक्ताओं को नियमानुसार और समय पर राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।