फलोदी के मतौड़ा थाना क्षेत्र में 21 मार्च 2026 को हुए रावलसिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी रघुवीर सिंह को भी पकड़ा जा चुका था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गसिंह निवासी भियाड़िया, गोपीलाल निवासी खेतासर, ओसियां और प्रेम डोगियाल निवासी जाटीपुरा, ओसियां के रूप में हुई है। दो पिस्टल और तीन राउंड कारतूस बरामद पुलिस ने मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल सहित कुल दो पिस्टल और तीन राउंड कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, घटना में काम में ली गई बाइक और एक कार भी जब्त की गई है। एसपी सतनाम सिंह ने बताया- 21 मार्च 2026 को भीकमकोर कस्बे में दिनदहाड़े रावलसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई कुलदीप सिंह (नौसर) की रिपोर्ट पर मतौड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले में एक विशेष टीम बनाई गई। 100 जगहों के सीसीटीवी खंगाले पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए लगभग 100 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।दुर्गसिंह और गोपीलाल को अमृतसर (पंजाब) में सोते हुए पकड़ा गया, जबकि प्रेम डोगियाल को ओसियां क्षेत्र की पहाड़ियों में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार किया गया।