किशनगंज| कस्बे के मुस्लिम समाज के युवाओं ने अजमेर शहर में स्थित हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर गुरुवार को पहुंच चादर पेश की गई। युवा समीर पठान ने बताया की कस्बे से मुस्लिम समाज का एक दल रवाना होकर गुरुवार को अजमेर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पहुंचा। जहां पर मुस्लिम समाज के सभी युवाओं ने ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने पर चादर पेश कर मुल्क में अमन,चैन व भाईचारे की दुआ की। इस मौके पर अमन पठान, साजिद पठान, लाला पठान, वसीम अकरम, असलम पठान, जाहिद, आशिफ नाज़ा, आवेश अंसारी, ईशान आदि समाज के युवा मौजूद थे।