डीडवाना भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल का रविवार को डीडवाना प्रवास रहा। इस अवसर पर पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद डीडवाना की *मुख्य शाखा एवं विवेकानंद शाखा की संयुक्त बैठक* आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दोनों शाखाओं के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य शाखा अध्यक्ष डॉ गजादान चारण ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री का अभिनंदन किया तथा दोनों शाखाओं की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। दोनों शाखाओं के सदस्यों को संबोधित किया।