अलवर| बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय ने नियमित छात्राओं को कालीबाई भील उड़ान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है। आयुक्तालय राजस्थान जयपुर के निर्देशों के अनुसार राजसिम्स एप पर जनाधार के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। छात्राओं को 11 जुलाई सुबह 10 बजे स्टाफ रूम में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।