जयपुर से लखनऊ जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इंडिगो ने करीब एक साल बाद इस रूट पर दूसरी फ्लाइट शुरू कर दी है। अब यात्रियों को सुबह और दोपहर, दोनों समय उड़ान का विकल्प मिलेगा। इससे समय की बचत होगी और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। नई फ्लाइट 6E-7651 सुबह 8:45 बजे जयपुर से रवाना होकर लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 6E-7652 रात 9:55 बजे लखनऊ से जयपुर आएगी। इस रूट पर पहले से संचालित दूसरी फ्लाइट दोपहर 2 बजे जयपुर से लखनऊ जाती है और शाम 5:45 बजे जयपुर लौटती है। ऐसे में अब यात्री लखनऊ जाकर उसी दिन वापसी की योजना भी बना सकेंगे। पिछले साल अप्रैल से इस रूट पर केवल एक ही फ्लाइट उपलब्ध थी। इससे खासकर बिजनेस ट्रेवलर्स और कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को सीमित विकल्प मिलते थे। अब दो फ्लाइट्स के संचालन से यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार जयपुर-लखनऊ रूट पर यात्री भार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में फ्लाइट्स की संख्या बढ़ना यात्रियों के साथ एयरलाइन के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। नई फ्लाइट रोज सुबह : 8:45 बजे जयपुर से रवाना होकर लखनऊ जाएगी। रात : 9:55 बजे लखनऊ से जयपुर आएगी। पुरानी फ्लाइट दोपहर : 2 बजे जयपुर से जाएगी। शाम : शाम 5:45 वापस आएगी।