भास्कर न्यूज | बागरा कस्बे के स्टेशन रोड स्थित नवनिर्मित जलंधरनाथ महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को धर्मसभा का आयोजन हुआ। महंत गंगानाथजी महाराज, सांथू के विष्णु स्वरूप और आनंदनाथ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने ढोल बजाकर संतों का स्वागत किया। जयकारों से पांडाल गूंज उठा। पंडित कमलेश कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। धर्मसभा के दौरान संतों ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर में भवन और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ठेकेदार से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाराज ने ग्रामीणों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने तथा आपसी समन्वय से कार्य पूरा करवाने की अपील की। साथ ही मंदिर परिसर में दुकानों के निर्माण के लिए भामाशाहों से आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान रामगोपाल अग्रवाल, बजरंग सिंह राठौड़, जयसिंह दहिया, रतन सिंह सिंधल, हस्तीमल अग्रवाल, हनवंत सिंह देवड़ा, वचन सिंह राजपुरोहित आदि रहे।