भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस का आयोजन इंदिरा गांधी भवन, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया तथा भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का विरोध किया। इसमें भीलवाड़ा के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रहे। उनके साथ रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा, यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जिले से कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार मारू ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई की मजबूत टीम जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। समारोह में राजस्थान एनएसयूआई के महासचिव संदीप चावला, चित्तौड़गढ़ एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष स्वामी नारायण तथा मनीष बुनकर भी उपस्थित रहे।