बाड़मेर | गोरधनपुरा मारुड़ी गांव में मनोहर सिंह और जितेंद्र सिंह ने कुत्तों के हमले में घायल ह​रिण को सुरक्षित बचाया। दोनों ने समय गंवाए बिना इलाज की व्यवस्था की। निकटतम पशु चिकित्सालय व वन विभाग की मदद से ह​रिण को अस्पताल भिजवाया। गांव के लोगों ने मनोहर सिंह व जितेंद्र सिंह के काम की सराहना की। लोगों ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करना सभी का नैतिक दायित्व है। ऐसे काम समाज में संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। जीवों के प्रति करुणा का संदेश देते हैं।