लापोद-संजाड़ा क्षेत्र में चामुंडा माता मंदिर के जीर्णोद्धार और नए निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम हंस पुरी महाराज और रूपाराम महाराज के सानिध्य में अभिजीत मुहूर्त में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और अन्य अनुष्ठान कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। आचार्य गिरीश व्यास के निर्देशन में पंडितों ने कूर्म शिला सहित कुल नौ शिलाओं का पूजन कर स्थापना कराई। गणेश, मातृका, विश्वकर्मा और वास्तु पूजन भी कराया।