मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम ने आदेश जारी कर जिले की पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। पंचायत समिति गंगापुर सिटी के लिए उपखण्ड अधिकारी, गंगापुर सिटी को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, गंगापुर सिटी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति वजीरपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी, वजीरपुर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, वजीरपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। बामनवास पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी, बामनवास को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, बामनवास को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति बौंली के लिए उपखण्ड अधिकारी, बौंली को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, बौंली को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार पंचायत समिति मलारना डूंगर के लिए उपखण्ड अधिकारी, मलारना डूंगर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, मलारना डूंगर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति सवाई माधोपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी, सवाई माधोपुर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, सवाई माधोपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के लिए उपखण्ड अधिकारी, चौथ का बरवाड़ा को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, चौथ का बरवाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति खण्डार के लिए उपखण्ड अधिकारी, खण्डार को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, खण्डार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।