भीलवाड़ा | सेमुमा राजकीय कन्या महाविद्यालय के अनुसार आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना तथा देवनारायण स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना (सत्र 2025-26) की संशोधित अस्थायी वरीयता सूची जारी कर दी है। छात्राएं विभागीय वेबसाइट पर सूची देख सकती हैं। प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. सावन कुमार जांगिड़ ने बताया कि जनआधार संबंधी त्रुटियां ई-मित्र के माध्यम से अपडेट कर छात्रवृत्ति प्रोफाइल में संशोधित करें। 12वीं के अंक, प्रतिशत, संकाय, विद्यालय के प्रकार या बोर्ड संबंधी आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 6 जुलाई शाम 5 बजे तक महाविद्यालय में जमा की जा सकती है। इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं होगा।