डूंगरपुर| आरजीएचएस योजना में इलाज और दवाइयों की सुविधा बंद होने के विरोध में जयपुर में आयोजित अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक में सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि 25 मार्च से दवाइयों और 14 अप्रैल से इलाज बंद होने के कारण हजारों कर्मचारी परेशान हैं। आंदोलन के तहत 4 मई को मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जबकि 12 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इसके अलावा 15 से 25 मई तक मंत्री के दौरों का बहिष्कार और 28 मई को जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ ने यह भी निर्णय लिया कि 9 मई से शनिवार-रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में कोई सरकारी कार्य नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने जल्द समाधान की मांग की है।