आरएलपी की बैठक मंगलवार शाम को बस स्टैंड के पास हुई। बैठक में पंचायती राज चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार तथा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अनूप पूनिया व उपाध्यक्ष मोहनलाल झाड़सर की अनुशंसा पर कर्णसिंह फगेड़िया को रतनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कर्णसिंह का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगा और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर तारानगर तहसील अध्यक्ष राजेश भामासी, सत्यवीर खेमाना आदि सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।