नागौर जिले भर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने स्थानीय नेहरू उद्यान में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, पूर्व विधायक मोहन राम, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा कार्यालय में भी अंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। अंबेडकर सम्मान वाहन रैली और शोभायात्रा निकाली गई जयंती के अवसर पर शहर में ‘अंबेडकर सम्मान वाहन रैली’ और शोभायात्रा उत्साहपूर्वक निकाली गई। सामाजिक संगठनों और युवा समूहों की भागीदारी के साथ यह रैली सुबह 10 बजे बड़ली स्थित कृष्ण गोपाल आश्रम से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रोहिणी में प्रतिमा अनावरण और सभागार का उद्घाटन जिले के रोहिणी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही यहां अंबेडकर सभागार का भी उद्घाटन किया गया। विश्वकर्मा भवन में होगा समापन समारोह जयंती के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे सैनिक बस्ती स्थित विश्वकर्मा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नरेश कुमार बरोठिया होंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार अपने विचार रखेंगे। नगर प्रचार प्रमुख मनमोहन कस्वां ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।