पाली शहर के डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर में सदस्यों के लिए विकसित नई सुविधाओं के लोकार्पण और विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ का समारोह सोमवार शाम करीब 5 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नव-निर्मित बॉक्स क्रिकेट एरीना का उद्घाटन किया जाएगा, वहीं आधुनिक सुविधाओं से युक्त रूफटॉप रेस्टोरेंट का भूमिपूजन भी होगा। विकास ब्रोशर का भी होगा विमोचन डिस्ट्रिक्ट क्लब के सचिव पुनीत मुथा ने बताया कि समारोह के दौरान क्लब के भावी विकास कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने वाले क्लब विकास ब्रोशर का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें क्लब की वर्तमान और प्रस्तावित सुविधाओं के साथ विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल होगा। जिला कलेक्टर होंगे मुख्य अतिथि समारोह के मुख्य अतिथि क्लब के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी होंगे। उनके सान्निध्य में नई सुविधाओं का लोकार्पण और विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब निदेशक विवेक मेहता, राजेश पाटनेचा, प्रदीप सांड, ऋषि बोहरा, ऋषभ तलसेरा, सुमित कवाड़, लवकेश कोठारी, नितिन चोपड़ा, प्रशांत मुथा, हर्ष लोढ़ा, विमल मूंदड़ा, शेर सिंह, राजेश पाटनेचा और अंकित पारख सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हैं।